पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर बवाल: 'गजनी, लोदी हिंदुस्तानी लुटेरे थे' - बीजेपी का तीखा पलटवार
नई दिल्ली: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मध्यकालीन शासकों महमूद गजनवी और लोदी वंश को "हिंदुस्तानी लुटेरे" करार देते हुए एक नई बहस छेड़ दी है, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अंसारी ने अपने बयान में कहा, "अपनी किताबों में लोग छपवाते हैं कि कोई लोदी है तो कोई गजनी है… ये सब हिंदुस्तानी लुटेरे थे। ये बाहर से नहीं आए थे।" उन्होंने आगे कहा कि "राजनीतिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोग कहते हैं कि उन्होंने ये तोड़ दिया और वो तोड़ दिया। सब हिंदुस्तानी थे।" यह बयान आते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। भाजपा ने इसे तुरंत लपेटते हुए कांग्रेस और तथाकथित 'कांग्रेस इकोसिस्टम' पर करारा हमला बोला। भाजपा का पलटवार: 'इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास' भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने हामिद अंसारी के बयान को "अलग-थलग घटना" मानने से इनकार करते हुए इसे एक बड़े पैटर्न का हिस्सा बताया, जिसमें "कांग्रेस से जुड़े लोग बार-बार भारत के मध्यक...