संदेश

मार्च 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डेढ़ साल की मासूम के सामने पत्नी की हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात

चित्र
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के पुल प्रह्लादपुर स्थित डीडीए जनता फ्लैट्स से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर LPG सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय दंपति की डेढ़ साल की मासूम बेटी भी घर में मौजूद थी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। आरोपी पति गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी पति सुरेश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पूनम और सुरेश की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी (4) राजस्थान के चूरू में दादा-दादी के साथ रहती है, जबकि छोटी बेटी के साथ दंपति करीब एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे। घरेलू विवाद बना हत्या की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेश अपने भाई की आर्थिक मदद करना चाहता था, जिसका पूनम विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेश ने घर में रखे 5 किलो के LPG सिलेंडर से पत्नी पर कई बार हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस, खौफनाक ...