डेढ़ साल की मासूम के सामने पत्नी की हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात




नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के पुल प्रह्लादपुर स्थित डीडीए जनता फ्लैट्स से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर LPG सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय दंपति की डेढ़ साल की मासूम बेटी भी घर में मौजूद थी।
मृतका की पहचान 32 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है।

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति सुरेश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पूनम और सुरेश की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी (4) राजस्थान के चूरू में दादा-दादी के साथ रहती है, जबकि छोटी बेटी के साथ दंपति करीब एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेश अपने भाई की आर्थिक मदद करना चाहता था, जिसका पूनम विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेश ने घर में रखे 5 किलो के LPG सिलेंडर से पत्नी पर कई बार हमला कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, खौफनाक मंजर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पूनम गंभीर हालत में पड़ी मिली। पास में ही LPG सिलेंडर भी पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय बच्ची को गोद में लेकर वहीं बैठा था।

पड़ोसियों ने सुनी थीं मदद की आवाजें

पड़ोसी राम सेवक के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे फ्लैट से महिला की ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें सुनाई दीं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में फ्लैट मालिक की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत लेकिन खुद की जान दे दी ,

100% FDI के तहत स्वीडिश कंपनी साब भारत में रॉकेट लॉन्चर बनाएगी ।

बॉलीवुड की वो फिल्म: जब एक एक्ट्रेस ने पहने 200 किलो सोने के गहने, और सेट पर थे 50 गार्ड! क्या आप जानते हैं कौन सी थी वो फिल्म?