संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ईरान के सामने डील के लिए सिर्फ 48 घंटे की मोहलत, नहीं मानी बात तो होगा “नरक” जैसा हाल; डोनाल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी

चित्र
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कड़े तेवर दिखाते हुए ईरान को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर समझौता करने के लिए ईरान के पास अब केवल 48 घंटे का समय बचा है, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “क्या आपको याद है जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था?” यह बयान उन्होंने 26 मार्च को दिए गए अपने अल्टीमेटम के संदर्भ में दिया। उन्होंने आगे कहा, “समय तेजी से खत्म हो रहा है, और 48 घंटे के बाद हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।” यह तनावपूर्ण स्थिति उस संघर्ष के बाद और बढ़ गई है, जो करीब एक महीने पहले ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुआ था। इसके जवाब में हुई कार्रवाई ने पूरे मध्य पूर्व को अपनी चपेट में ले लिया है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि यह मार्ग तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि अगर अमेरिका को थोड़ा और समय ...

डेढ़ साल की मासूम के सामने पत्नी की हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात

चित्र
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के पुल प्रह्लादपुर स्थित डीडीए जनता फ्लैट्स से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर LPG सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय दंपति की डेढ़ साल की मासूम बेटी भी घर में मौजूद थी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। आरोपी पति गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी पति सुरेश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पूनम और सुरेश की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी (4) राजस्थान के चूरू में दादा-दादी के साथ रहती है, जबकि छोटी बेटी के साथ दंपति करीब एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे। घरेलू विवाद बना हत्या की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेश अपने भाई की आर्थिक मदद करना चाहता था, जिसका पूनम विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेश ने घर में रखे 5 किलो के LPG सिलेंडर से पत्नी पर कई बार हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस, खौफनाक ...