MP में Petrol diesel और सस्ता होगा CM शिवराज सिंह ने कहा- रेट और भी घटाएंगे
All Type news:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद मप्र की शिवराज सरकार भी लोगों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है . सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने का फैसला किया गया है, जो दिवाली के दिन से लागू होगा. ऐसे में लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि रेट में कितनी कटौती की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा रेट कम किए जाने के बाद 4 नवंबर की सुबह कई जिलों में पेट्रोल 6 और डीजल 12 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया. भोपाल में चार नवंबर की सुबह पेट्रोल में 6.27 रुपये और डीजल में 12.50 रुपये प्रति लीटर का अंतर था. 3 नवंबर को पेट्रोल के दाम 118.83 रुपये और डीजल के 107.90 रुपये प्रति लीटर तक थे, लेकिन गुरुवार सुबह रेट में बदलाव हुआ. इसके बाद पेट्रोल 112.56 और डीजल के दाम 95.40 रुपये प्रति लीटर हो गए। मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कंपनियों के मूल मूल्य पर टैक्स वसूलती है. केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क ...