काली बोलकर घर से बाहर निकाला,90 लाख मे हुई थी शादी
All Type news राजस्थान ,जयपुर की विवाहिता को ससुराल के परिवार वालो ने 1 करोड़ रुपए और लग्जरी कार नहीं देने पर घर से बाहर कर दिया । लड़की बार - बार विनती करती रही , लेकिन उन्होंने उसकी एक ना सुनी । ससुराल वाले उसे ताना मारने लगे कि तेरी जैसी काली लड़की को हम क्या करेंगे । पड़ोसियों ने लड़की की मां को इसके बारे में जानकारी दी तो उसे चेन्नई में उसके ससुराल से जयपुर लेकर आ गई । लड़की के घरवालों ने जयपुर के विद्याधर नगर थाने में इस मामले को दर्ज करवाया है । I पीड़िता रुचिका संचेती ( 32 ) ने कहा कि उसकी शादी 18 जून 2017 को प्रशांत कोठारी पुत्र सुरेश कोठारी निवासी चेन्नई से जयपुर में हो हुई थी । 2016 में रोका जैसी रस्म किया था , जिसमें पिता ने 9 लाख रुपए खर्च किए थे । दामाद को सोने की चेन , ब्रेसलेट , अंगूठी एवं सास , ससुर , ननद , ननदोई से लेकर बाकी रिश्तेदारों को सोने की चेन और अन्य गिफ्ट भी दिए थे । दिसंबर 2016 में उसके पिता शांत हो गये । उसका एक भाई विकलांग अवस्था और बहन छोटी है । पिता की शांत होने के बाद मां साधारण तरीके ...