“मैं तेरी ज़िंदगी तबाह कर दूंगा” थार से उतर कर युवक ने लड़की को जड़े कई थप्पड़
पंजाब के चंडीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति थार गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है। इस दौरान दोनों के बीच गाली‑गलौज भी होती है और फिर मारपीट होती है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर अभी तक चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वीडियो में दिखता है कि एक काली रंग की बनियान पहने लड़का लड़की के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ मार रहा है। वहीं पास खड़ा दूसरा युवक भी एक लड़की को पकड़कर रखा है। लड़की जोर से चिल्ला रही है, लेकिन लड़का उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। दोनों एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं। वीडियो में आगे दिखता है कि जब लड़का थार में जाने लगता है, तो लड़की उसे रोकने की कोशिश करती है। वह उसे धक्का देकर गिरा देता है। वह कहता है कि समझ लो, इसकी जिंदगी खराब कर दूंगा, और गालियों के बीच थार को आगे बढ़ाता है। इस दौरान पास में खड़ा सफेद जैकेट वाला युवक लड़की को संभालने की कोशिश करता है।