संदेश

California लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चलती ट्रेन काटकर 200 करोड़ की लूट! कंटेनर के अंदर सेल्फी लेने वाले लुटेरों का वीडियो वायरल

चित्र
दक्षिणी कैलिफोर्निया (Southern California) से एक ऐसी हैरान कर देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट और सोशल मीडिया के अजीबोगरीब दिखावे का मेल लगती है। स्थानीय पुलिस और संघीय जांच एजेंसियों ने एक बड़े ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 21 वर्षीय नाथन डेनियल एंजेल समेत 14 आरोपियों के खिलाफ संघीय स्तर पर आरोप तय किए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह गिरोह कम से कम 36 मालगाड़ियों में चोरी करने और करीब 2.25 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये) मूल्य का सामान चुराने की साजिश में शामिल था। इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली कड़ी वह वीडियो है, जिसमें आरोपी चोरी के बीच बेफिक्र होकर पोज देते नजर आते हैं। कैसे अंजाम दी जाती थी यह वारदात? अमेरिकी अटॉर्नी बिल एस्सायली के मुताबिक, गिरोह के काम करने का तरीका बेहद खतरनाक और सुनियोजित था। आरोपी चलते-फिरते मालगाड़ियों को निशाना बनाते थे और ट्रेन की एयर होज (Air Hose) काट देते थे।ब्रेकिंग सिस्टम पर असर: एयर होज कटlने से मालगाड़ी का ब्रेकिंग सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे ट्रेन धीमी पड़ जाती है या रुक जाती है। कंटेनर काटना : ट्रे...