बड़ी स्क्रीन का मजा, अब कम बजट में! 50 इंच के शानदार स्मार्ट टीवी, सिर्फ ₹25,000 से कम में
एक ज़माना था जब 50 इंच जैसे बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं थी, ये अक्सर अमीरों के घरों की शान हुआ करते थे। लेकिन टेक्नोलॉजी में तरक्की और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते अब तस्वीर बदल चुकी है। आज शानदार फीचर्स से लैस बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी भी आम आदमी के बजट में फिट हो रहे हैं। यकीन मानिए, जो 50 इंच के टीवी पहले 50,000 रुपये या उससे भी महंगे आते थे, वे अब 25,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध हैं! आइए, आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन विकल्पों के बारे में बताते हैं। 1 . Kodak 50 इंच मैट्रिक्स सीरीज 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट QLED गूगल टीवी (Kodak 50 inches Matrix Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर यह टीवी मात्र 24,999 रुपये में उपलब्ध है। Kodak का यह मॉडल कम कीमत में एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है। इसमें 50 इंच की शानदार 4K QLED स्क्रीन है जो बेहतरीन विजुअल क्वालिटी देती है। मनोरंजन के लिए इसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Hotstar और Apple TV जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। साउंड के मामले में भी यह ट...